गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सेक्टर-40 स्थित लॉ कॉलेज में मैनेजिंग द डिजिटल वर्ल्ड- थिंक बिफोर यू शेयर अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव डीएलएसए गुरुग्राम राकेश कादियान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जागरूकता सत्र के दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने, किसी भी सूचना या सामग्री को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करने, फर्जी व भ्रामक खबरों से सावधान रहने तथा डिजिटल लत से बचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन फ्रॉड...