रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में स्वास्थ्य और पोषण जागरुकता कार्यक्रम मंगलवार को हुआ। विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य, पोषण और हमारा खान पान विषय पर जानकारी साझा की गई। प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में जागरुकता के अभाव में हम सभी गलत खान पान को अपना चुके हैं, जिसका दूरगामी प्रभाव देखने को मिलता है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार विशाल, महिला रोग विषेषज्ञ डॉ अंशु अग्रवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। मौके पर डॉ अपूर्वा सौरव, डॉ रुकैया परवीन, डॉ अभिषेक गुप्ता, डॉ उषा कीड़ो, डॉ प्रांजल शाह, डॉ लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.