बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सादतपुर जोनमाना में माउंट आबू राजस्थान के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वा विद्यालय के ब्रह्माकुमार ने नैतिक शिक्षा का महत्व बताया। कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र का निर्माण करना, असत्य से सत्य की ओर ले जाना, बंधन से मुक्ति की ओर जाना है। इसके अलावा प्रधानाध्यापक नवनीत चौधरी स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की प्रभारी बीके मोहिनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बीके सुरेश, बीके राहुल एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.