सीतापुर, अप्रैल 27 -- यूपीएससी उत्तीर्ण छात्रों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल सीतापुर, संवाददाता। जिले के यूपीएससी उत्तीर्ण छात्रों से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बधाई दी। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय द्वारा भेजी शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। पूर्व जिला अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने बताया कि ये मेहनतकश छात्र हमारे जिले का गौरव हैं, जिन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। महज 23 साल की उम्र में मयंक बाजपेई ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर 149वीं रैंक हासिल की। जो जल्दी ही आईपीएस के रूप में नजर आएंगे। वहीं पीयूष राज ने महज 26 साल की उम्र में एक ऐसे सपने को साकार किया, जो हर युवा अपने मन में समेटे हुए होता है। 437वीं रैंक के साथ उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। इस मौके पर सुभाष राजवंशी, सुधीर पांडे, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.