वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। चांदपुर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत मंडुवाडीह थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने जागरुकता कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076, 1098, 108) के बारे में जानकारी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक खुशबू सिंह ने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया। उपनिरीक्षक रंजना उपाध्याय ने मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। उपनिरीक्षक नेहा परवीन ने छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...