रामपुर, जुलाई 20 -- बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात के नियम लिखे जाएंगे। इसमें यातायात के चिह्न व नियमों का पालन करने सहित अन्य जानकारी लिखी जाएगी। जिले में 1262 स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। इन स्कूलों में एक लाख से भी अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर कई गतिविधियां चलाई जाती हैं। यातायात सप्ताह, यातायात पखवाड़ा और यातायात माह में स्कूलों के अंदर विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी हो। अब इसके लिए विद्यालयों की दीवारों पर यातायात नियम लिखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। माह में दो बार विद्यालयों में कार्यक्रम किए जाएंगे त...