शामली, जनवरी 29 -- शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में आयोजित तकनीकी कार्यशाला के द्वितीय दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल डायरेक्टर भारत संगल ने कहा कि जो हम देखते हैं, उसे भूल जाते हैं, लेकिन जो हम स्वयं बनाते हैं, उसे पूरी तरह समझ पाते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैै। कार्यशाला में हरिद्वार की तकनीकी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की आठ सदस्यीय इंजीनियर टीम इंजीनियर गरिमा, भावना, जाह्नवी, उमा, हिमांशी, सूरज, वंश एवं विपिनकृने कक्षा 5 के विद्यार्थियों को फोम शीट, पेपर, कप, बॉल एवं स्ट्रॉ की सहायता से हिंज तथा बॉल एंड सॉकेट जोड़ के कार्यशील मॉडल बनवाए। इस दौरान विद्यार्थियों को मानव भुजा के विभिन्न जोड़ों के बारे में जानकारी द...