आगरा, नवम्बर 15 -- शहर के नदरई गेट स्थित सुमंत माहेश्वरी इंटर कॉलेज में शनिवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजना किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ताओं ने विद्यार्थियों को पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के विधिक कानूनों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओ को पीसी-पीएनडीटी अधिनियम की जानकारी दी। उन्हें बताया कि 20 सितंबर 1994 को भ्रूण के लिंग निर्धारण के लिए प्रसवपूर्व निदान तकनीकों पर रोक लगाने के इरादे से यह अधिनियम बनाया गया है। इसका प्रारंभिक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को निकोटिन, ड्रग, एल्कोहल के दुषपरिणाम बिषय पर जानकरी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.