हाथरस, नवम्बर 8 -- हाथरस। यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने अक्रूर इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्रछात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव द्वारा "यातायात माह" के तहत थाना श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सभी से यातायात नियमों का पालन करने को कहा। प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है, इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अव...