गोरखपुर, जनवरी 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। अपर नगर आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन के वरिष्ठ प्रभारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्वच्छ स्कूल कैंपेन को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ नगर निगम आयुक्त सभागार में बैठक हुई। इस दौरान महानगर के निजी स्कूलों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर गंभीर चर्चा हुई। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने इस अभियान में निजी स्कूलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। नगर निगम इस कैंपेन के अंतर्गत महानगर के स्कूलों में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भागीदारी का अवसर प्रदान करेगा। इसमें ग्रीन स्कूल, क्लीन स्कूल, कबाड़ से जुगाड़ जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि कैंपेन के माध्य...