महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौक बाजार में छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों को जन-जागरूकता, छात्र-परिषद की कार्यप्रणाली तथा कक्षा संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। महाविद्यालय के विज्ञान वर्ग के विभागाध्यक्ष अजय राव ने छात्रों के व्यक्तित्व विकास, अध्ययन में अभिरुचि बढ़ाने तथा नियमित उपस्थिति के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित अध्ययन की आदत अपनाने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय में संचालित स्वस्थ जीवन शैली एवं आजीविका परामर्श केंद्र के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रही निःशुल्क कक्षाओं की जानकारी भी दी गई। विद्यार्थियों से इन कक्षाओं का लाभ उठाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.