गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने आरबीटीसी के सहयोग से बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता रश्मि रंजन ने करियर के विभिन्न अवसरों पर जानकारी साझा की और छात्रों को कॉरपोरेट जगत के लिए तैयार होने वाले तरीके बताए। कार्यक्रम के इंटरैक्टिव सत्र में करियर बनाने, नौकरी के अवसर और उद्योग की अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सदफ अतहर ने किया। इस मौके पर वाणिज्य विभाग के डॉ. आयुष यादव, डॉ. प्रियतोष मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. विकास यादव, आंचल पांडेय, पलक चौधरी सहित बीकॉम के विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.