मेरठ, दिसम्बर 10 -- हस्तिनापुर। राजकीय महाविद्यालय में फंडामेंटल ऑफ कंप्यूटर एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. विवेक त्यागी ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर की आधारभूत संरचना, कार्यप्रणाली, सूचना प्रौद्योगिकी की आधुनिक अवधारणाओं तथा डिजिटल युग में कौशल विकास की उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग, इंटरनेट सुरक्षा, क्लाउड तकनीक तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सरल, प्रभावी और रोचक ढंग से प्रकाश डाला। संचालन डॉ. मोनू सिंह ने किया। प्राचार्या ने प्रो. विनीता राठी ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यान विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं तकनीकी विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.