नई दिल्ली, जनवरी 12 -- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1709 मेधावी विद्यार्थियों को 25.25 करोड़ की छात्रवृत्ति सौंपी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहाः दिल्ली शिक्षा के दम पर लीडर्स बनाकर एक्सपोर्ट करेगी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर त्यागराज स्टेडियम में 'दिल्ली उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहायता योजना' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से लाई गई इस योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 1709 विद्यार्थियों को कुल 25.25 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको छात्रवृत्ति देना उनके उज्ज्वल भविष्य में दिल...