नोएडा, मार्च 21 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित सेंट हुड पब्लिक स्कूल में अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं को पाक्सो एक्ट तथा शिक्षा का अधिकार, गुड टच बेड टच, भारत के संविधान में दिए गए अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध मे जानकारी उपलब्ध कराई गई। विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाएं तथा उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं मीडिएशन तथा प्री-लिटीगेशन स्तर पर विवादों का निस्तारण आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या आशा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.