हापुड़, दिसम्बर 11 -- राजकीय इंटर कॉलेज शेरपुर हापुड़ में व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत एग्रीकल्चर डेयरी वर्कर ट्रेड में नामांकित किया। कक्षा 9 एवं 10 के छात्र छात्राओं को गेस्ट लेक्चरर प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार यादव द्वारा अतिथि व्याख्यान आयोजित किया। अतिथि व्याख्यान में दीपक रावत गेस्ट लेक्चरर, अध्यापक दलीप शर्मा, मोहित, वोकेशनल ट्रेनर अर्जुन कुमार कृषि व्यावसायिक प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। समस्त छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया। संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न इंटर कालेजों में व्यवसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...