बोकारो, नवम्बर 9 -- खेतको। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चांदो प्लस टू उच्च विद्यालय के द्वारा इलेक्ट्रोनिक एवं हार्डवेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण को लेकर रांची साइंस सिटी रांची ले जाया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक शिवन कुमार ने बताया कि रांची में विद्यार्थियों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही बराह मिहिर तारामंडल में थ्री डी शो भी दिखाया गया जिसमें सौर मंडल तथा ग्रहों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षक जयदेव गोस्वामी, नितेश सोनी, प्रकाश कुमार, सुरेश प्रसाद व सोनम रानी मौजूद थी। 12. रांची में चांदो के विद्यार्थी अपने शिक्षकों के साथ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...