रांची, फरवरी 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर रांची विश्वविद्यालय की एनईपी कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. डीके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। ऑनलाइन माध्यम से बैठक से जुड़ते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय, संबद्ध और अंगीभूत कॉलेजों के शैक्षणिक, परीक्षा और शोध संबंधी विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विकल्प आधारित प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को विषय चयन की सुविधा दिए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। कुलपति ने सुझाव दिया कि जिन विषयों के लिए विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं, उनके लिए विद्यार्थियों को 'स्वयं', मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक) या एनपीटीएल जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ...