बिजनौर, जनवरी 28 -- सेंट मैरी स्कूल में ब्लेसिंग डे 2026 का आयोजन हर्षोल्लास एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह से हुई। जिससे विद्यार्थियों में सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना जागृत हुई। बुधवार को कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक फादर शाजू, उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी, के.जी. प्रभारी सिस्टर जिल्सी तथा सिस्टर एंजेल की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में रेव. फादर जॉर्ज, वाइकार जनरल एवं उपाध्यक्ष, शिक्षा समिति, डायोसिस ऑफ बिजनौर तथा प्रबंधक, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोटद्वार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना सभा आयोजित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वागत गीत, शास्त्रीय नृत्य एवं बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। पावर प्व...