लखनऊ, फरवरी 4 -- पुनर्वास विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग की ओर से नई कला की लहरों से संवाद पर विशेष कलाकार प्रस्तुति व संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध कलाकार जैकब वेइगर और अमेरिका के चर्चित कलाकार जॉन मैकगैरिटी ने संवाद में कला-यात्रा, रचनात्मक प्रक्रिया, प्रयोगात्मक तकनीकों तथा समकालीन कला में प्रयुक्त नए माध्यमों पर विस्तार से चर्चा की। कला केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि वह सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक संवाद का सशक्त माध्यम बन चुकी है। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और शंकाओं का समाधन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...