साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। एबीवीपी की नगर इकाई की ओर से शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित स्कूल में सोमवार को धरती आबा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परिषद के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इन्द्रोजीत साह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इन्द्रोजीत साह ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान व आदिवासी समाज को संगठित करने की ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और परिषद उसी शक्ति, संस्कार और राष्ट्रनिष्ठा के मार्ग पर युवा समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिता विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। कार्यक्रम की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.