प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- आशुतोष मेमोरियल स्कूल धनैचा-मलखानपुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को विद्यार्थियों के मानसिक विकास विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। सनबीम स्कूल वाराणसी के अर्पित तिवारी और कृति पब्लिक स्कूल बाराबंकी से आए अभिजीत बनर्जी ने विशेष प्रशिक्षक के तौर पर में विभिन्न स्कूलों से आए हुए 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया। आशुतोष मेमोरियल के अलावा सेंट थॉमस स्कूल हंडिया, रश्मौर इंटरनेशनल स्कूल हबूसा, टैगोर पब्लिक, सेंट मैरी एस कान्वेंट स्कूल घूरपुर, सेंट जोसेफ स्कूल नैनी, सेंट्रल एकेडमी झूंसी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और विषय के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गंभीरता से मंथन किया। प्राचार्य आनंद पांडेय और अनुराग पांडेय भी उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक डॉ गिरीश कु...