कोटद्वार, सितम्बर 24 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हेड हेरिटेज एकेडमी के चार विद्यार्थियों ने स्वर्ण व कास्य पदक जीते। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया। बुधवार को एकेडमी की प्रधानाचार्य डा. रूपमाला सिंह व निर्देशक कुंवर अजय सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व आयोजित प्रतियोगिता में एकेडमी के छात्र नवनीत सिंह, आभास बिष्ट ने स्वर्ण और आदर्श बिष्ट व लक्षित चौधरी ने कांस्य पदक जीता। बताया कि कुछ दिन पूर्व बीएससी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता नार्थ जोन सीएम कांवेंट स्कूल संगरूर पंजाब में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में भी विद्यालय के नवनीत सिंह, आभास बिष्ट व लक्षित चौधरी ने रजत पदक जीता था। इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय पर...