आदित्यपुर, फरवरी 20 -- चांडिल, संवाददाता। विधायक सविता महतो ने विधानसभा सत्र के शून्य काल के दौरान चांडिल क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे स्थित चिलगू में वर्षों से अधूरे पड़े पुल के मुद्दा को सदन में उठाया। कहा, चिलगू पुल का निर्माण पिछले तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। हाल में एनएचएआई द्वारा उक्त पुल को ध्वस्त कर दिए जाने के कारण एक लेन पूरी तरह बंद हो गया है। जिस कारण पुल पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक वर्ष में लगभग 40 लोगों की सड़क हादसों में मौत हो चुकी है, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में जान-माल के नुकसान के बावजूद एनएचएआई द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। विधायक ने सरकार से मांग की कि क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.