कानपुर, अक्टूबर 11 -- विद्या भारती राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 12 से 15 अक्तूबर तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होगी। इसमें जयनारायण विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र अभिषेक कुशवाहा का चयन हुआ है। अभिषेक पूर्व में एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2024 में प्रतिभाग कर चुके हैं। इस उपलिब्ध पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता और प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने उन्हें सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.