हाथरस, जुलाई 25 -- सासनी। कस्बा के विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने अपने और एक -दूसरे के हाथों पर सुन्दर सुन्दर मेहदी के डिजाइन बनाए। प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी कला का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व है, खासकर शादी और त्योहारों जैसे शुभ अवसरों पर। यह न केवल एक सजावटी कला है, बल्कि इसका गहरा सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व भी है। मेहंदी को आमतौर पर खुशी, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.