वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में मंगलवार को 10 दिवसीय अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू मूर्तिकला के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. प्रणाम सिंह रहे। प्रो. विनोद सिंह ने बताया कि इस शिविर में 15 मूर्तिकार 10 दिनों तक अपनी अभिव्यक्ति को स्टोन में आकार देंगे। प्रतिभागी कलाकारों के रूप में अमरेश कुमार, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता, कृष्णा यादव, धर्मेंद्र कुमार, मिथुन कुमार दत्ता, विभाग के शिक्षक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेहलता कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...