वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस पर सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि परिसर में 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मंगलवार को दीक्षांत मंडप से झांकी और शोभायात्रा निकाली जाएगी। परिसर में इस दौरान पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं रखी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...