वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मॉस्को की रशियन स्टेट लाइब्रेरी फार यंग एडल्टस (आरएसएलवाईए) काशी विद्यापीठ के साथ विज्ञान की नई तकनीकें साझा करेगी। मास्को से आए प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विद्यापीठ के डॉ. भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह एमओयू भारत और रूस के शैक्षणिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक संबंधों को मजबूत करेगा। एमओयू के बाद रशियन प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. भगवानदास केंद्रीय पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ पुस्तकों, पाडुलिपियों, समाचार पत्र संग्रह, अध्यापक कक्ष, ई-पुस्तकालय, शोध संदर्भ अनुभाग आदि को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने रूसी साहित्य की पुस्तकों के संग्रह को देखकर खुशी जाहिर की। रूस के डॉ. अन्तोन पुरनीक ने अपनी प्रस्तुति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.