मिर्जापुर, फरवरी 3 -- मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध जिले के महाविद्यालयों की एलएलबी तृतीय एवं सातवें सेमेस्टर परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो गईं। परीक्षा के अंतिम दिन केंद्रीय सचलदल के संयोजक प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने सदस्य डॉ. अमित कुमार और डॉ. विजय ज्योति के साथ जिले के चार महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। केंद्रीय सचल दल संयोजक ने बताया कि पांच दिसंबर से प्रारंभ हुई परीक्षा के दौरान केंद्रीय सचल दल ने अलग-अलग दिनों में कुल 301 बार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दरम्यान कुल 16 परीक्षार्थियों को अनुचित साधनों के साथ नकल करते हुए पकड़ कर सचल दल ने कार्रवाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...