हाथरस, दिसम्बर 23 -- सासनी.विद्यापीठ इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल व समस्त शिक्षकों ने किसान दिवस पर भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने देश में कृषक समुदाय और किसानों के अधिकारों और कल्याण की वकालत की थी। चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे, इसलिए उनकी जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 को हुआ था। वह भारत के किसान राजनेता एवं पाँचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि किसानों के नेता माने जाते रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किया गया जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। एक जुलाई 1952 को यूपी में उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.