दरभंगा, दिसम्बर 17 -- दरभंगा। संजय सरावगी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर विद्यापति सेवा संस्थान की ओर से महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने मंगलवार को उनके आवास पर उनका अभिनंदन किया। उन्हें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए डॉ. बैजू ने मिथिला के लाल पर यह भरोसा जताने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर विधायक के आवास पर पहुंचे विद्यापति सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल में मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमलाकांत झा, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, डॉ. महानंद ठाकुर, विनोद कुमार झा, प्रो. चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, डॉ. उदय कांत मिश्रा, दुर्गानंद झा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...