समस्तीपुर, जनवरी 12 -- विद्यापतिनगर। जिला प्रशासन व कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विद्यापति राजकीय महोत्सव में सोमवार की शाम मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा की मखमली आवाज का जादू चला तो पूरा इलाका तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था तीन दिवसीय तेरहवीं विद्यापति राजकीय महोत्सव के आगाज का। महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्वाति मिश्रा ने अपनी सुर लहरियों में उपस्थित जनसमूह को बाग- बाग कर दिया। आध्यात्मिक गीतों से बड़े- बड़े मंचों को गुलजार करने वाली स्वाति मिश्रा जैसे ही विद्यापति धाम रेलवे मैदान स्थित कला मंच पर आईं हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह उनके दीदार को खड़े होकर व तालियों से इस महान शख्सियत का इस्तकबाल किया। स्वाति ने अपनी मखमली सुरलहरियों से अपनी लोकप्रिय गीत जगदंबा घर में दीयरा बार अईली हैं.....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.