समस्तीपुर, मार्च 25 -- विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम मंदिर से बुधवार को सरायरंजन बचाओ जन-यात्रा की शुरुआत की जाएगी। 37 दिनों तक चलने वाले इस यात्रा में प्रत्येक घर तक पहुंच कर लोगों से मुलाकात की जाएगी। वहीं उनकी समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें बढ़ौना पैक्स अध्यक्ष व समाजसेवी कुणाल कुमार ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरायरंजन से इस बार किस्तम आजमाया जाएगा। क्षेत्र का बेटा ही ही सही तरीके से क्षेत्र का विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में साहिट, बालकृष्ण पुर मड़वा, मऊ धनेशपुर उत्तर, मऊ धनेशपुर दक्षिण, शेरपुर आदि पंचायतों का दौरा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.