समस्तीपुर, मार्च 11 -- विद्यापतिनगर। मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर के तत्वावधान में चांद कुंवर टोल बढ़ौना दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में मंगलवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। किसानों को जागरूक करते हुए कम्फेड पटना के सीनियर कोडिनेटर अरुण कुमार सिन्हा व राम लखन प्रसाद ने पशुपालकों को बताया कि किसानों को गाय पालन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने और व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग के लिए प्रेरित किया। किसानों को पशुओं के चारे प्रबंधन, रोग-निवारण आदि का प्रशिक्षण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.