समस्तीपुर, जनवरी 6 -- विद्यापतिनगर। थाना के बजरंगी चौक दलसिंहसराय मुख्य पथ पर विद्यापति स्मारक चौक के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृत बाइक सवार युवक की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर गांव निवासी सीताराम महतो के पुत्र मुन्ना कुमार रौशन के रूप में की गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक युवक बुलेट से तेज रफ्तार में दलसिंहसराय की ओर जा रहा था। स्मारक चौक के समीप वह अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दो अन्य बाइकों में टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिर गया। इस घटना में उसके सिर और पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से उसे प्राथमिक उपचार के लिये सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बा...