समस्तीपुर, फरवरी 24 -- विद्यापतिनगर। पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। इस दौरान विद्यापतिधाम स्मारक चौक से रेलवे स्टेशन और मालगोदाम तक अवैध कब्जों को हटाया गया। प्रशासन का कहना था कि रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जे के कारण आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ रहे थे। कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त कदम उठाया गया। हालांकि बीच बीच में प्रशासन को विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान आरपीएफ हाजीपुर के निरीक्षक संतोष कुमार, प्रभारी साकेत कुमार, आरपीएफ पटोरी प्रभारी दीपक कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट प्रभारी सीओ अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सुरज कुमार, जीआरपीएफ बछवाड़ा प्रभारी विशंभर मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.