समस्तीपुर, फरवरी 27 -- धार्मिक मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम महादेव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही भक्त गंगाघाट में डुबकी लगा जल लेकर जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर पहुंचे। जहां भक्त लंबी कतार में खड़े होकर अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को करीब 50 हजार से अधिक भक्त बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती पर जलाभिषेक किये। वही सुरक्षा को लेकर खुद थानाध्यक्ष फिरोज आलम, एसआई सरिता कुमारी, एएसआई राकेश कुमार सहित भाड़ी संख्या में पुलिस बल मोर्चा संभाले हुए थे। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्त शिव का दर्शन व अभिषेक करने आते रहे। इससे पूरा माहौल शिवमय बना रहा। भीड़ के चलते भक्तों को शिव का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए घंटों कतार में भी खड़े रहना पड़ा। हर हर महादेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.