समस्तीपुर, फरवरी 9 -- विद्यापतिनगर। विद्यापतिधाम मंदिर न्यास समिति की द्वितीय त्रैमासिक (तीन महीने) बैठक उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह की अध्यक्षता में रविवार को की गई। बैठक में न्यास समिति के सचिव नवीन कुमार गिरि उपस्थित रहे। बैठक में कोषाध्यक्ष के द्वारा पिछले तीन महीनों के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में चढ़ावा, विवाह, मुण्डन, दान और अन्य स्रोतों से प्राप्त आय के साथ-साथ मंदिर के रखरखाव, पूजा सामग्री, कर्मचारियों के वेतन और विकास कार्यों पर हुए व्यय का विवरण दिया गया, ताकि वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। मंदिर की सफाई, सजावट, भोग, और आवश्यक सुविधाओं (जैसे प्रकाश, जल) पर किए गए खर्च की समीक्षा की गई। आने वाले समय में होने वाले नए निर्माण या जीर्णोद्धार कार्यों के लिए चर्चा की गयी। वित्तीय रिकॉर्ड्स (अकाउंट्स) की जा...