रांची, फरवरी 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर जतरू लॉज के पास से पुलिस ने शुक्रवार को 548 ग्राम गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विद्यानगर के कृष्णानगर रोड नंबर एक का अखिलेश यादव और करम चौक रोड नंबर एक का विवेक यादव शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना पर सुखदेवनगर थाना पुलिस ने विद्यानगर में छापेमारी की। इसी दौरान दोनों पकड़े गए। तलाशी लेने पर पुलिस को 548 ग्राम गांजा मिला। बताया गया कि दोनों ओडिशा के राउरकेला से गांजा की खरीदारी कर रांची में ऊंची कीमत पर युवाओं के बीच बेचते थे। पूछताछ में पुलिस को दोनों ने बताया कि शहर के कई अन्य इलाकों में भी संगठित गिरोह सूखा नशा का धंधा कर रहे हैं। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस...