दरभंगा, जनवरी 2 -- दरभंगा। नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने गुरुवार को शिक्षा भवन स्थित कार्यालय में पदभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को निष्पादित करना ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारी एवं कर्मियों से विभागीय जानकारी प्राप्त की। मौके पर डीपीओ संजय कुमार एवं अवधेश कुमार, प्रधान लिपिक परवेज अहमद सहित पूरी टीम उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...