रांची, अप्रैल 22 -- रांची। रांची के रहने वाले विद्यांशु शेखर झा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2024 में 59वीं रैंक प्राप्त की है। इससे पहले वे 2022 की यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। विद्यांशु ने अपनी पढ़ाई रांची के डीएवी बरियातु से की है। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई वीआइटी वेल्लोर से की है। उनके पिता सुशील कुमार झा एनजीओ चलाते हैं, उनकी छोटी बहन एमबीबीएस कर चुकी हैं। विद्यांशु ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2023 में पांचवां स्थान हासिल किया था। वहीं, रांची के कहचरी के रहने वाले शुभम कुमार को छठे प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिली है। शुभम ने 678वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में शुभम भारतीय वन सेवा में कार्यरत हैं और आंध्रप्रदेश में पोस्टेड हैं। उन्होंने जेवीएम श्यामली से 12वीं करने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.