चतरा, जुलाई 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। विदेश से स्वदेश लौटे चोरकारी गांव के स्वर्गीय सुरेश सिंह के पुत्र पुरषोत्तम सिंह अपनी माता के साथ मंगलवार को निर्माणाधीन संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने निर्माणाधीन मन्दिर को देखकर काफी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस आलौकिक व सुंदर मन्दिर की भव्यता देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। इस मौके पर उन्होंने अपनी माता के हाथों संकट मोचन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य देवकुमार बाबू, रामलखन चंद्रवंशी, जनार्दन सिंह, देवकुमार पांडेय, गोपाल सिंह, पिन्टु समेत सदस्यों के साथ पौधारोपण भी किया। इस मौके पर देवकुमार बाबू ने कहा कि विदेश में रहने पर भी, स्वदेश के संस्कार को नहीं भूलना चाहिए, यह सभी गुण पुरषोत्तम कुमार में है। यह महत्वपूर्ण है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहें, और अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखें। पुरषो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.