भागलपुर, अप्रैल 6 -- केके गौरव भागलपुर। ड्रग्स पकड़ने में पूर्णिया रेंज की पुलिस अव्वल तो भागलपुर की पुलिस औसत है। कम-से-कम आंकड़ों को देखकर तो ऐसा ही लगता है। पिछले आठ महीने में पूर्णिया पुलिस ने जहां सात किलो से अधिक ड्रग्स जब्त की हैं, वहीं इस दौरान भागलपुर पुलिस के हाथ कुछ खास सफलता नहीं मिली है। तीन साल के दौरान 13 जिलों की पुलिस ने चार करोड़ से अधिक मूल्य के ड्रग्स की खेप को पकड़ा है। दरअसल, ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क की चेन को तोड़ना पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही है। म्यांनमार, बांग्लादेश, नेपाल से वाया बंगाल सीमांचल के रास्ते बिहार के सभी जिले में ड्रग्स की खेप पहुंच रही है। ड्रग्स तस्करी का सबसे बड़ा अड्डा बंगाल के मालदा जिले का कलियाचक है। मणिपुर से बंगाल में लगातार ड्रग्स का कच्चा माल कहा जाने वाला क्रूड भेजा जाता है। फिर एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.