बहराइच, मई 23 -- जरवलरोड संवाददाता। विदेश गए युवक विजय कुमार राजपूत की चाकू से हुई हत्या के बाद जब उसका शव पैतृक गांव परसोहर पहुंचा, तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिवारजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। मृतक का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पुलिस की सुरक्षा मे गांव के पास ही किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, रिश्तेदार व ग्रामीणजन मौजूद रहे। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रियाएं शांतिपूर्वक संपन्न कराई गईं। ग्राम पंचायत परसोहर निवासी विजय कुमार राजपूत पुत्र राजाराम राजपूत बीते दिसंबर माह में एजेंट के माध्यम से रोमानिया गया था। वहीं हत्या होने की बात कही जा रही है। जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना दूसरे देश में हुई है। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन विदेश मंत्रालय और भारतीय दूता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.