नई दिल्ली, जुलाई 7 -- केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के वयोवृद्ध पिता पूर्व कृषि मंत्री आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया ( 88) का रविवार देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया। खबर फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मनकापुर कोट के प्रबंधक हरीश पांडेय ने बताया कि राजा आनंद सिंह लखनऊ में स्थित अपने आवास मनकापुर हाउस कैसरबाग पर थे। देर रात उनकी तबीयत खराब हुई इसपर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर दोपहर तक मनकापुर कोट पहुंचेगा। इसकी सूचना पहुंचते ही नगर व क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह गोंडा लोकसभा से चार बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए। जिले की राजनीति उनका खासा दबदबा था। वर्ष 2012 में वह गौरा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए। अखिलेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.