पटना, जनवरी 6 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोमवार रात को उन्होंने दिल्ली में अपने पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। पिछले महीने ही लालू की आंखों की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वे दिल्ली में अपनी सांसद बेटी मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं, तेजस्वी के फिलहाल एक-दो दिन दिल्ली में ही रहने की बात कही जा रही है। हालांकि, पटना में उनके समर्थक एवं आरजेडी नेता उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। टीवी रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि तेजस्वी यादव लगभग एक महीने की विदेश यात्रा के बाद दिल्ली लौट गए। उन्होंने सोमवार रात को मीसा भारती के दिल्ली आवास पर पहुंचकर लालू से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। हाल...