मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बजट में विदेश यात्रा और टूर पैकेज पर राहत दी गई है। इसके अलावा, शिक्षा और इलाज के लिए विदेश पैसा भेजना भी सस्ता हो जाएगा। आस्ट्रेलिया में रहने वाले मुजफ्फरपुर के भगवानपुर निवासी इंजीनियर शैलेश कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल टूर पैकेज पर लगने वाला टैक्स 2% तक सीमित हो गया है, जिससे बुकिंग सस्ती होगी। वहीं, यूके में रहने वाले सकरा के डॉ. बीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि शिक्षा और चिकित्सा में राहत मिलेगी। साथ ही विदेश में पढ़ने वाले छात्रों और इलाज के लिए जाने वालों के लिए 5% से घटकर 2% टैक्स होने से बचत होगी। कम कैश आउटफ्लो के तहत विदेश पैसा भेजते समय कम टैक्स देना होगा, जिससे प्रारंभिक खर्च घटेगा। जबकि, बालि में रहने वाले इमलीचट्टी निवासी इंजीनियर प्रियेश रंजन ने कहा कि युवाओं को भी इससे लाभ मिलेगा। इंटर...