बाराबंकी, फरवरी 24 -- सुबेहा। ओमान देश में शॉपिंग सेंटर में काम कर रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस सूचना से घर में कोहराम मचा है। सांसद तनुज पुनिया ने विदेश मंत्री से स्वदेश शव लाने के लिए आग्रह किया है। सुबेहा थाना क्षेत्र की शुकुलपुर गांव निवासी सुरेश सिंह का पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह 15 अक्टूबर 2025 को ओमान देश गया था। ओमान देश में वह एक शॉपिंग सेंटर पर काम कर रहा था। 19 फरवरी को शॉपिंग सेंटर पर दुर्गेश प्रताप सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने दुर्गेश प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शॉपिंग सेंटर संचालक ने घटना की सूचना मृतक के पिता को दूरभाष पर दी। युवक की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पिता सुरेश कुमार सिंह ने विदेश से शव लाने के लिए सांसद तनुज पुनिया से आग्रह किय...