मऊ, अगस्त 31 -- पूराघाट। कोपागंज कस्बा के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी युवक की विदेश में शनिवार को ब्रेन हेमरेज होने से हुई मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को दिन भर परिजनों को लोग ढांढस बधाने में जुटे रहे। परिजन शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। कोपागंज कस्बा के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद अकमल पुत्र स्व.मोहम्मद अफजल विगत पांच महीने पूर्व रोज़गार की तलाश में यूरोपीय देश बोस्निया गए थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना उनके साथियों ने फोन कर परिजनों को दी। यह खबर सुनते ही पत्नी सहित परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.